फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान अनंत के दर्शन-पूजन को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। जिले में अनंत चतुर्दशी का पर्व रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। तमाम लोगों ने जहां व्रत रहकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। वहीं कथा श्रवण और भंडारा के जरिए भी श्रद्धा जताई गई। राबर्ट्सगंज स्थित बांके बिहारी मंदिर, रेणुकूट स्थित राधा कृष्ण मंदिर, जिले से सटे नगर ऊंटारी स्थित बाबा वंशीधर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

दुद्धी में भगवान विष्णु के अनंत रूप के दर्शन-पूजन और कथा श्रवण के लिए सुबह से ही होड़ मची रही। यहां के प्राचीन शिवाला मंदिर, संकट मोचन मंदिर के साथ अन्य कई मंदिरों में पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। भक्त थाली में पूड़ी, मालपुआ, केला ,सेव, खीरा, अनंत रक्षा सूत्र के साथ पूजन में पहुंचे। मंदिरों में लगभग डेढ़ घंटे पूजा अर्चन कथा, आरती के बाद अनंत भगवान का जयघोष करते हुए घर के लिए वापस हो गए। जिन घरों के लोगों ने कथा श्रवण किया, उस परिवार के सभी सदस्यों ने व्रत रखा। संकट मोचन मंदिर पर महंत कल्याण मिश्र ने भगवान अनंत की पूजा-अर्चन और कथा श्रवण कराया। राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, अशोक जायसवाल, धीरज जायसवाल, महेंद्र सिंह, शकुंतला देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे रहे। सनातन परंपरा के मुताबिक रक्षाबंधन के बाद अनंत चतुर्दशी हिंदुओं का बड़ा पर्व है। मान्यता है कि इस दिन व्रत, पूजन-अर्चन, कथा श्रवण करने वाले भक्त सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें