फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मोर्चा में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की। टीम में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार मंत्री बनाए गए हैं। मोर्चा में 21 लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धिनारायण धांगर, पंकज चौबे को बनाया गया है। उपाध्यक्ष राकेश पटेल, देंव्रद पांडेय बने हैं। महामंत्री तेजवंत पांडेय, गोपाल सिंह, जिला मंत्री वीरेंद्र गुप्ता, मीरा ओझा, मुन्ना दूबे और गौरी शंकर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष कपिल पाठक, मीडिया प्रभारी निर्भय शंकर को बनाया गया है। अनिल कुमार चौबे कार्यालय प्रभारी बने हैं। इसके अलावा संतोष कुमार दूबे, सच्चिदानंद पांडेय, डॉ. मदन अग्रहरि, रमेश मौर्या, राजेश कुमार मौर्या, ललकेश कुुशवाहा और रविंद्र मिश्रा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चंद्र विजय पटेल नगवां, कमलेश कुमार मिश्रा चतरा, वाचस्पति त्रिपाठी कोन, ध्रुवकांत द्विवेदी राबर्ट्सगंज, बालेंद्र पटेल हिंदुआरी, दिनेश पटेल शाहगंज, विनोद कुमार चौबे घोरावल, वीरेंद्र कुमार पांडेय चोपन, अरविंद कुमार दूबे जुगैल, तुलसी कुमार अनपरा, असर्फी रौनियार म्योरपुर, महेंद्र यादव बभनी और कामेश्वर प्रजापति को दुद्धी का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें