फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का टीकाकरण कराने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरूआत सोमवार को हुई। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंही ने फीता काटकर और शिशुओं को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत किया।
विज्ञापन

यहां सीएमओ ने कहा कि जिले के लोग मिशन इंद्रधनुष में पूर्ण सहयोग करते हुए अपने बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण कराएं। प्रत्येक माता-पिता अपने गांव की आशा व एएनएम से संपर्क करके अपने बच्चे के छूटे हुए टीके के बारे में जानकारी लें और छुटे हुए टीके अवश्य लगवाएं। सभी टीके पूर्णत: नि:शुल्क है। सीएमओ ने कहा कि दो वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिलाओं के संपूर्ण टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से 26 जुलाई तक मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बच्चों का समय से संपूर्ण टीकाकरण कराना आवश्यक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम पूरे जिले में प्रत्येक बुधवार व शनिवार को सुदूर क्षेत्रों में सत्र लगाकर किया जाता है। लेकिन जागरूकता के अभाव में करीब 20 प्रतिशत बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण करके आठ जानलेवा बीमारियों टीबी, गलाघोटू, काली खॉसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा, हेपेटाइटिस बी तथा निमोनिया से हम अपने बच्चों को महफूज रख सकते हैं। इसके लिए पूरे जिले में छूटे हुए बच्चों का सर्वे कराकर सूची तैयार की गई है। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, आशुतोष मिश्रा, मो. नसीम, संजय कुमार सिंह, आनंद मिश्रा, यूनीसेफ से बेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें