फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूर्ण न होने पर विस का करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बकाया चिकित्सा प्रतिपूर्ति देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। मांगें पूर्ण न होने पर दो जुलाई को लखनऊ में विधान सभा का घेराव करने का ऐलान किया। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम दस सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार जब तक हम लोगों की मांगों को मान नहीं लेती तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। जिलामंत्री मानिक चंद्र ने कहा कि अविलंब मांगें पूर्ण नहीं हुई तो दो जुलाई को विधान सभा का घेराव करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा एवं जिला प्रभारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार सफाई कर्मियों का प्रमोशन करें। यह संवैधानिक अधिकार है। देवा नंद पाठक, कमलेश कुमार और महेंद्र खरवार ने कहा कि हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। साथियों का उत्पीडन किसती सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मियों का ग्रेडपे 1900 मिले। सफाई कर्मियों से गांवों मेें सिर्फ सफाई का कार्य लिया जाए। स्कूलों के सफाई का कार्य उनसे न ले। उन्होंने पेरोल समाप्त करने की मांग की। कहा कि शासन और जिला प्रशासन सफाई कर्मियों के जायज मांगों को पूर्ण करने में हिलाहवाली कर रही है। ऋषिंद कुमार, सुनील यादव, बच्चा सिंह, रविंद कुमार, मयंक सिंह, राधा रमण, राजेश सिंह, सुनील कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें