फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं चुनाव: तीन के बीच होगा अध्यक्षी का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उप चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वाले तीनों उम्मीदवारों में से किसी ने भी गुरुवार को पर्चा वापस नहीं लिया। इसके साथ ही पर्चा वापसी की आखिरी दिन बीत गया। अब सभी की निगाहें 19 मार्च को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। कौन जीतेगा-कौन हारेगा? इसको लेकर जहां अटकलबाजी शुरू हो गई है। वहीं संबंधितों ने जीत के लिए जोड़तोड़ तेज कर दिया है।
विज्ञापन

सुबह से ही इसको लेकर गहमागहमी थी। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। दोपहर बाद तक एक प्रत्याशी के पर्चा वापस लेने की भी चर्चा तैरती रही लेकिन शाम तक कोई प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पर्चा वापस लेने नहीं पहुंचा। इसको देखते हुए जहां इस बार के चुनाव को दिलचस्प माना जा रहा है। वहीं जीत किसके सिर होगी? इसको लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें