सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव में बुधवार की शाम मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित पार्वती की तहरीर पर तीन के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
शाम करीब छह बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। मां को बचाने के लिए उसकी बेटी गई तो मनबढ़ों ने उसे भी नहीं बख्शा और पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने बताया कि रात में ही मारपीट में घायल पार्वती और उसकी बेटी चंचल का उपचार हुआ। पार्वती की तहरीर पर उसी के गांव के संतोष विश्वकर्मा, सुमन और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।