फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी एवं मालवीय जी को किया गया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन एवं पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने दोनों महान नेताओं के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर फल एवं मिष्ठान के साथ ही कंबल एवं स्वेटर का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय राबर्ट्सगंज में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा की छात्राएं देश की भविष्य हैं। शिक्षक इन्हें निखारने का काम करें। इस दौरान विद्यालय के 78 छात्राओं को स्वेटर वितरित किया गया। विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष नार सिंह पटेल ने भी छात्राओं को अटलजी के बारे में विस्तार से बताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर टीपी सिंह, संगीता, आशा, गीता, प्रतिमा, रामवृक्ष, राकेश, राजू आदि मौजूद रहे। उधर, नगर स्थित नीलकंठ महादेव पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अटल जी के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव, विनोद सोनी, मिठाईलाल सोनी, अरुण तिवारी, हरिद्वार कुशवाहा, पृथ्वी चटर्जी, दीपू भारती, कैलाश सोनी, अंजनी सोनी, नंद किशोर सिंह, राजू सोनी, राजेंद्र सोनी, विनय पांडेय, सूरज सोनी, सौम्य तिवारी, गणेश सोनी आदि मौजूद रहे।
उधर धोबही गांव में भाजपा के युवा नेता संदीप मिश्रा एवं विकास मिश्रा ने गरीबों को कंबल वितरण कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में जन्मदिन मनाया गया। गोविंद यादव, कृष्णमुरारी गुप्ता, अजीत रावत, अभिषेक गुप्ता, बल्ला, मनीष अग्रहरि आदि मौजूद रहे। बभनी: ब्लॉक संसाधन केन्द्र बभनी मंडल प्रभारी मनोज सिंह के नेतृत्व में वाजपेयीजी के जन्मदिन पर सौ गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन खरवार, आरपी शर्मा, मंडल महामंत्री प्रमोद द्विवेदी, जवाहर जोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोन: कचनरवा के किसान सेवा केंद्र पर मुख्य अतिथि पूर्व अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश पासवान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिव नरायण गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, देवेंद्र शास्त्री, बनवारीलाल, सुशील चतुर्वेदी, बंशीधर, पुष्पा तिग्गा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा एवं संचालक प्रभाष पांडेय ने किया। प्रधान श्याम लाल, सतेंद्र जायसवाल, ठाकुर प्रसाद आदि मौजूद रहे। डाला: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बूथ अध्यक्षों की मौजूदगी में मनाया। मुख्यअतिथि भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मुकेश जैन रहे। अध्यक्षता संतोष कुमार बबलू एवं संचालन अनिकेत श्रीवास्तव ने किया। विशाल गुप्ता, महेश सोनी आदि मौजूद रहे।
दुद्धी: प्राथमिक विद्यालय दुद्धी प्रथम की प्रधानाध्यापिका रेनू कन्नौजिया ने रविवार को विद्यालय के 51 निर्धन बच्चों में अपने वेतन से स्वेटर खरीद कर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि के द्वारा वितरण कराया। शब्बाना बानो, सगुप्ता बानो आदि मौजूद रहे। उधर राजा बरियार शाह खेल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे। चोपन: भाजपा चोपन मंडल के सलखन, कुरहुल, चोपन, बिल्ली-मारकुंडी, शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज और खैरटिया के 98 बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। मंडल महामंत्री सतीश पांडे, विकास पटेल, तीर्थराज शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर जुगैल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पर मुख्य अतिथि ओबरा विधायक संजीव गोड़ ने 100 बालिकाओं को स्वेटर दिया। म्योरपुर: शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोखरी महुआ के प्रांगण में बच्चों में स्वेटर का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने 30 बच्चों में स्वेटर का वितरण किया। ओबरा: बीएमएस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मंडल उपाध्यक्ष नीलेश मिश्र ने अटल जी के बारे मे विस्तार से बताया। पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, रामलखन गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने गांधी मैदान स्थित कार्यालय पर पंडित मदन मोहन मालवीय और देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाया। सुशील मिश्रा संग्राम एवं संगठन के अध्यक्ष मंणिशंकर पाठक संग रणजीत तिवारी, नागेंद्र प्रताप चौहान आदि मौजूद रहे। उधर ओबरा के मालवीय शिशु मंदिर में महामना मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारमं मुख्य अतिथि परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इ.एके सिंह ने किया। प्रधानाचार्य किशोर कुमार पांडेय ने विद्यालय संबंधित आख्या प्रस्तुत की। उप महाप्रबंधक इं.आरपी सक्सेना, इं.दूधनाथ, इं.विजय कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इं. दिवाकर शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें