सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में सोमवार को टेलीकाम कैजुवल एंड कांट्रेक्ट वर्क्स यूनियन के बैनर तले बीएसएनएल में कार्यरत ठेका मजदूरों की बैठक हुई। इसमें बकाया मजदूरी, ईपीएफ और ईएसआई के भुगतान कराने की मांग की गई। वक्ताओें ने कहा कि अधिकारी और ठेकेदार मिलकर श्रमिकों के मजदूरी में घोटाला कर रहे है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा अविलंब श्रमिकों के बकाए मजदूरी का भुगतान किया जाय। संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया। जिला सचिव सुरेश चंद्र सिंह, संदीप सिंह, अभय कुमार पांडेय, त्रिभुवन, रमाकांत, संजय मौर्य, कामेेश्वर, अजय कुमार मिश्रा, बालकिशुन, हरिशंकर, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।