फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे गुट का आरोप: जबरदस्ती करवाया पीजी कालेज बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा पीजी कालेज पर 40 दिन के धरने के बाद भी मांगों पर संजीदगी न दिखाए जाने को लेकर जहां छात्रों का एक गुट आंदोलन तेज करने में लगा हुआ है। वहीं दूसरे गुट ने जबरन पीजी कालेज बंद कराने और इस दौरान छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर हालात की पेचीदगी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

छात्रसंघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव का कहना था कि मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में कुछ बाहरी और अराजक तत्वों द्वारा महाविद्यालय बंद कराया जा रहा था। कालेज आई छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उसका विरोध छात्राओं और छात्र नेता अखिलेश यादव ने किया तो उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी गई। उनका कहना था कि कालेज परिसर में अराजक तत्वों का प्रवेश वर्जित किया जाए। प्राचार्य कक्ष में हुई घटना की वीडियो क्लिप निकाल कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं चलाई जाए। लाइब्रेरी की सुविधाएं प्रदान कराई जाएं। एमकाम को रेगुलर किया जाए। यहां अभिषेक सेठ, अनंत पाठक, अभिषेक अग्रहरि, आकाश गुप्ता, विकास जायसवाल, शुभम पटेल, सौरभ सिन्हा, शिवम सिन्हा, दीपांकर जायसवाल, आकाश जायसवाल, राहुल ने भी धरने के दौरान आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें