फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम से गुलजार रहा समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र) । रेनूसागर प्रेक्षागृह में लायंस क्लब का 43 वां अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष प्रथम एमजेएफ. लायन प्रभात चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

लायन मंजू आनंद, लायन मंजुषा जैन व लायन दीपा श्रीवास्तव ने ईश वंदना प्रस्तुत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। लायन विरेंद्र सिंह के ध्वज वंदना के बाद अध्यक्ष लायन अशोक श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों, उपस्थित सदस्यों एवं रेनुकूट, ओबरा, अमलोरी, शक्तिनगर, बैढन, राबर्ट्सगंज, विद्युत विहार, मोरवा से आए अतिथियों का स्वागत किया। लायन सचिव विरेंद्र सिंह व लायनेस सह-सचिव मंजुषा जैन ने वर्ष भर क्लब द्वारा किए गए कार्यों का लेखा जोखा एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। एमजेएफ. लायन निधि कुमार ने नये सदस्यों को क्लब में शामिल कर व क्लब के बारे में जानकारी दी। वर्ष 2017-18 की कार्यकारिणी के सदस्यों को पद व आस्था की शपथ दिलाने का कार्य पूर्व मंडलाध्यक्ष पीएमजेएफ. लायन माकुंद लाल टंडन ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन समीर आनंद, सचिव लायन विधान बोस, कोषाध्यक्ष लायन लीना आनंद, पीआरओ लायन विरेंद्र सिंह व लायनेस अध्यक्ष मंजू आनंद के साथ पूरी कार्यकारिणी ने शपथ ली।
पूर्व मंडलाध्यक्ष एमजेएफ लायन हरीश अग्रवाल एवं रेनूपावर के मुखिया केपी यादव ने नई कार्यकारिणी को कार्य अनुभव बताते हुए कार्य करने का अनुभव बताया। मंडलाध्यक्ष प्रथम प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि लायंस क्लब रेनूसागर जरुरतमंदों के लिए प्रयत्नशील है। अशोक श्रीवास्तव, समीर आनंद ओपी शर्मा, एके माथुर, विजय डींगरा, जेसी विमल सिंह, सुखदेव सिंह, आरएस भारद्वाज, राजेश तिवारी, आरके आनंद, सीताराम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें