फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के डेढ़ लाख बच्चों को नहीं मिला यूनिफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 15 जुलाई तक छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म का वितरण किया जाना है। लेकिन अब तक गिने-चुने विद्यालयों के बच्चों को यूनिफार्म वितरित किया जा सका है। डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को यूनिफार्म नहीं मिली है। जबकि अब महज एक सप्ताह ही शेष रह गया है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब ढाई लाख से अधिक बच्चे नामांकित हैं, जिन्हें ड्रेस वितरित की जानी है। हालांकि वितरण की शुरूआत की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में लगभग 1810 प्राथमिक एवं 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में करीब 191305 बच्चें एवं मीडिल स्कूलों में 62143 बच्चें अध्यनरत है। इन विद्यालयों मेें अध्यनरत बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत मुफ्त में दो-दो यूनिफार्म देना है। शासन से प्रति डे्रेस के लिए दो-दो सौ रुपये मिला है। जिला प्रशासन ने बीएसए को सभी स्कूलों के प्रबंधन समिति के माध्यम से 15 जुलाई तक सभी बच्चों को यूनिफार्म मुहैया कराने का निर्देश दिया है। लेकिन अभी तक प्राथमिक विद्यालय चंद्रपुरवा, रेटी कला, भुसौलिया, करध, बभनवल, दुबौलिया, नेवारी, डोमरिया, सिरसी, किरहुलिया, चितबिसराव, गौरवा, केतार, चरकोनवा, पकरहट, हरदी, बभनिगांव गांव समेत 14 सौ से अधिक स्कूलों में अभी तक यूनिफार्म वितरित नहीं किया गया। इस नाते बच्चे या तो पुराना यूनिफार्म पहन कर स्कूल जा रहे है या बगैर ड्रेस पहने जा रहा है। महज छह दिन का वक्त यूनिफार्म वितरित करने के लिए बचा है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गोरखनाथ पटेल का कहना है कि समस्त खंड शिक्षाधिकारियों को 15 जुलाई तक अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में यूनिफार्म वितरित कराने के लिए निर्देशित किया गया है। कहा कि बच्चों को यूनिफार्म देने के लिए सभी प्रबंधन समिति के खाते में बजट भेजा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें