फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शादी करने का झांसा देकर एक युवक एक गायिका के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब युवक शादी करने से इंकार कर रहा है। रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ केे अंबिकापुर निवासी एक युवती आर्केस्ट्रा में गीत गाने का कार्य करती है। कुछ माह पूर्व एक कार्यक्रम में साउंड लगाने वाले ओबारा निवासी एक युवक की युवती से मुलाकात हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि तीन माह पूर्व ओबरा के युवक ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और उसी ने राबर्ट्सगंज में किराए पर एक कमरा दिलवाया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध कई बार बनाया। इतना ही नहीं युवक ने उसके खाते में जमा करीब तीन-चार लाख रुपये भी निकलवा कर एलसीडी समेत अन्य सामानों का क्रय करवाया। अब शादी करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें