फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों की चल-अचल संपति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बड़े बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके मद्देनजर रविवार को राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में संग्रह समीक्षा बैठक संपन्न हुई। एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि नोटिस/आरसी जारी होने के बावजूद बकाया धनराशि जमा न करने वाले बकाएदारों की चल और अचल सपंति कुर्क करने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने अमीनों से बारी-बारी से बकाएदारों से वसूली के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में पूछताछ की। एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि बड़े बकाएदारों के चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया जाए, ताकि उनसे बकाया धनराशि वसूली किया जा सकें। सरकारी और काश्त की भूमि पर अवैध कब्जा किए गए भूमि को भी चिह्न्ति करें। कहा कि बकाएदारों के यहां आने-जाने व डुगडुगी बजवाने में आने वाले खर्च को उन्हीं से वसूल किया जाएगा। कहा कि वसूली में रुचि न दिखाने वाले राजस्व कर्मियों एवं अमीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वे लोग स्वयं जिम्मेदार होंगे। तहसलीदार नंदलाल सिंह और पवन सिंह ने कहा कि बड़े बकाएदारों के यहां वे लोग स्वयं छापेमारी कर वसूली की कार्रवाई करेंगे। क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश राय, गोपाल यादव, छविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें