फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायर कर तेंदू पती लदी मिनी ट्रक को ले भागे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खलियारी(सोनभद्र)। रायपुर थाना क्षेत्र में खलियारी बाजार से आगे शनिवार की रात्रि में वन विभाग टीम पर हवाई फायर कर माफिया तेंदु पत्ता लदा मीनी ट्रक लेकर भाग गए। वन विभाग टीम किसी तरह जान बचाकर उनके चंगुल से भागी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब दो बजे खलियारी से एक किमी दूर बिहार रोड की तरफ से अवैध तेंदु पत्ती लोडकर एक मीनी ट्रक आ रही थी, जिसे वन विभाग की टीम ने रोक लिया और ड्राइवर से लोड तेंदु पत्ती से संबंधित कागजात मांगे तो ड्राइवर नही दिखा पाया। इसके बाद ड्राइवर ने अपने मालिक को फोन लगाकर वन विभाग टीम से बात कराया तो मालिक ने कहा मेरा माल है मैं आ रहा हूं। वन विभाग के दो कर्मी मीनी ट्रक पर बैठकर गाड़ी लेकर मांची रेंज आफिस चौखड़ा की ओर जैसे ही चले कि तब तक चौखड़ा की तरफ से एक सफेद जैलो कार आई और वन विभाग टीम के सरकारी वाहन में टक्कर मारते हुए रुकी, उसमें से 5-6 लोग असलहा लेकर हवाई फायर करते हुए उतरे एवं डंडे से सरकारी वाहन पर वार करने लगे। इसके बाद वन विभाग की टीम किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली। इधर तेंदु पत्ती लदी मीनी ट्रक को लेकर माफिया बिहार की तरफ कूच कर गए। घटना के वक्त भागते हुए वन विभाग की टीम ने डायल 100 पर फोन किया तब तक माफिया गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें