बभनी के शुकरौन टोला में रिश्तेदारी में आए एक बालक की बाउली में डूबने से मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
बृहस्पतिवार को बीजपुर निवासी 12 वर्षीय रामू पुत्र राकेश बभनी ग्राम पंचायत के सुकरौन टोला में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के चाचा वासुदेव निवासी महरी कला थाना बीजपुर ने शुक्रवार को घटना की सूचना दी। बताया कि उनके बड़े भाई राकेश का पुत्र रामू रात आठ बजे वह बावली के पास गया था। अचानक उसका पैर फिसल जाने की वजह से वह गिर गया और पानी में डूबकर उसकी मृत्यु हो गई है। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो लोगों ने खोजना शुरू कर दिया। काफी समय बाद उसका का शव बाउली में दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।