जिले के 22 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग थानों में पहुंच शिकायतों को सुना। इस मौके पर 151 फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। इसमें से महज 62 मामलों का ही निस्तारण हो सका है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने ओबरा थाने में शिकायतें सुनीं। उनके निस्तारण के निर्देश दिए। एएसपी कालू सिंह ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में समाधान दिवस की अध्यक्षता की। जिले में पुलिस से संबंधित कुल 23 प्रार्थना पहुंचे। इनमें 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
राजस्व से संबंधित कुल 128 प्रार्थना पत्र मिले। इसमें से 50 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस तरह कुल 151 फरियादियों में से 62 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण हैं। खलियारी: रायपुर थाने में सीओ सदर संजीव कटियार और थाना प्रभारी रामदरश राम ने शिकायतों की सुनवाई की।
यहां चार राजस्व और एक पुलिस से संबंधित रहा। हालांकि एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। इस मौके पर कहीं मारपीट और चोरी जैसे मामलों में पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी। तो कहीं बार-बार प्रार्थना पत्रों के बावजूद राजस्व विभाग के कर्मी मामलाें का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। इसी तरह जमीन विवाद से जुड़े मामलों की भरमार रही।