फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धंधरौल के 12, नगवां बांध के तीन फाटक दूसरे दिन भी खुले रहे

विज्ञापन
धधरौल बांध का खोला गया फाटक। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र/रेणुकूट। बारिश के चलते बांधों के जलस्तर में वृद्धि रविवार को भी जारी रही। हालांकि फाटक खोलकर लगातार पानी भी निकाला जा रहा है। शनिवार को धंधरौल बांध के 18 फाटक खोले गए थे।
विज्ञापन

इसमें से छह फाटक रविवार को दोपहर बाद बंद कर दिए। शेष 12 फाटक से सात हजार क्यूसेक पानी निकाला गया। वहीं, नगवां बांध के खुले पांच से दो फाटक को बंद कर दिए गए। इस बांध से 5150 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया रहा है। दूसरी ओर रिहंद बांध का जलस्तर 868.2 फीट पर पहुंच गया है।
जल विद्युत निगम के एक्सईएन शशिकांत राय ने बताया कि फिलहाल बांध पर बनी सभी छह टरबाइनों को चलाकर 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी किया जा रहा है और इससे लगभग 12 हजार क्यूसेक पानी भी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन

-
कनहर बांध का जलस्तर बढ़ने से तीन घर डूबे
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र भिसुर में नदी का जलस्तर बढ़ते ही तीन घर डूब गए। तीनों विस्थापित परिवार महुआ के पेड़ के नीचे अपना सहारा बनाए हैं। पीड़ित राजेंद्र खरवार, हरिनारायण व शिवकुमार ने बताया कि कनहर नदी का जलस्तर बढ़ने से घरों में तेजी से पानी घुसने लगा।
परिजनों ने तत्काल सामान निकालकर सुरक्षित ठिकाने पर आ गए। महुआ के पेड़ के नीचे रहने को विवश हैं, जबकि विस्थापित सूची में हम तीनों का नाम है। उधर, सिंचाई विभाग के जेई नंदलाल यादव ने कहा कि बांध का जलस्तर 259.4 मीटर पहुच गया है। अब तक सबसे ज्यादा बांध में पानी को रोका गया है। चार फाटक खोलकर तेजी से पानी निकाला जा रहा है। तीन घरों में पानी घुसने की सूचना है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें