दुद्धी। जामिया रिजविया मदरसा दिघुल का दीक्षांत समारोह 26 मार्च को संस्थान परिसर में मनाया जाएगा। मदरसे के प्रबंधक मो. इस्लामुद्दीन ने बताया कि दस्तारबंदी जलसा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैय्यद मजहरुद्दीन अशरफ किछोछा शरीफ होंगे। अध्यक्षता कादरिया तालीमी संस्थान के संस्थापक मौलाना नसीरुद्दीन साहब क़िब्ला करेंगे। इसमें 39 उलेमाओं को उपाधि दी जाएगी।
विशिष्ट वक्ता के रूप में इलाहाबाद के मौलाना मोजाहिद हुसैन तालीम और मुसलिम समाज के उत्थान पर व्याख्यान देंगे। निजामत बोकारो के मौलाना हसन रजा अतहर करेंगे। मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना सलीमुद्दीन साहब ने बताया कि मदरसे में अध्ययनरत कुल 39 बच्चों की दस्तारबंदी की जाएगी। इसमें सात हाफिज और 32 कारी शामिल हैं। 26 मार्च को बाद नमाज रात्रि आठ बजे से जलसे का कार्यक्रम होगा। आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण में है।