अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा ग्राम सभा के लालटावर टोला में पानी निकास एवं हैंडपंप के क्षतिग्रस्त चबूतरे के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को नारेबाजी कर नाराजगी जताई।
सपा के नगर अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा कि गंदगी से गांव में रहना मुश्किल हो गया है। नाला में कूडा-कचरा जाने से नाला पूरा जाम हो गया है। हैंडपंप का चबूतरा पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां पर पानी का निकासी भी नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को हैंडपंप के समीप दर्जनों ग्रामीण एकत्रित होकर नारेबाजी कर समस्या से अवगत कराया। गामीणों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल सफाई कराने व अनुरक्षण की मांग की है। इस अवसर पर शौकत हयात, लाल बहादुर, रीता पटेल, पुष्पा देवी, अर्जुन शाइनी, कान्ती देवी आदि मौजूद रहे।