फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवारे भर के भीतर शिकायतों का कर लें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। शक्तिनगर औड़ी मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एनटीपीसी, एनसीएल, लोकनिर्माण विभाग, फारेस्ट और राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

एडीएम ने मार्ग के चौड़ीकरण और फोरलेन होने वाली सड़क के बारे में संबंधित अधिकारी से जानकारी हासिल की। सड़क के होने वाले चौड़ीकरण के समस्याओं, शिकायत और निस्तारण आदि बिंदुओं पर पूछताछ की। कहा कि जहां-जहां विभाग के अधिकारियों को आपत्ति और अनापत्ति की शिकायतें मिल रही है तो उसे समाधान हर हाल में करें। वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि धारा चार की भूमि सड़क निर्माण में आती है यहां नहीं इसकी जांच जरूर करा लें। राजस्व विभाग के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से मिलकर धारा चार की भूमि से संबंधित समस्याओं में कहीं से कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा से कहा कि सड़क निर्माण में पड़ने वाले भूमि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण पखवारे भर में करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें