फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी लिखित एक्जाम वॉरियर्स पुस्तक का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक का वितरण शुक्रवार को शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार तिवारी ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल कक्षा 12 के विद्यार्थियों को वितरित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचा करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा दी। कहा कि चाय बेचने वाला व्यक्ति आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री है। परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने की जरूरत है। कोई एक परीक्षा जीवन के उद्देश्यों को पूर्ण नहीं करती है। हमें जीवन भर परीक्षाओं के दौर से ही गुजरना है। हमें उसे उत्सव के रूप में लेना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहित शिक्षक शिवकुमार सिंह मौजूद रहे। समारोह का संचालन कर रहे वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद कुमार चौबे ने बताया कि मोदी की लिखी हुई इस किताब से परीक्षा में शामिल बच्चों में हिम्मत जगी है। वहीं, परीक्षा की तैयारी करने के बेहतर तरीके की जानकारी मिल रही है। इस पुस्तक में एग्जाम के डर से निपटने के टिप्स दिए गए हैं। वहीं इस किताब में स्टूडेंट्स को बताया गया है कि देश के भविष्य की जिम्मेदारी हमें कैसे लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें