फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन जीने के बताये गये नुस्खे

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया सीएसआर विभाग व संजीवनी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर प्रागण में रविवार को जननी स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संजीवनी महिला समिति की अध्यक्षा शहनाज गोरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वस्थ्य जननी से ही स्वस्थ्य भारत का निर्माण हो सकता है, इसलिए महिलाओं को अपने एवं परिवार के स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखना चाहिए। चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार व डॉ सायंतनी घोष की टीम ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की तथा दवाईयां दी। चिकित्सा टीम ने महिलाओं को स्वस्थ जीवन का महत्व बताते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के नुस्खे भी बताए। स्वास्थ्य शिविर में 50 गर्भवती महिलाओं सहित 163 महिलाओं की जांच की गयी। गर्भवती महिलाओं को उनके अच्छे पोषण के लिए गुड़ एवं चना और सभी महिलाओं को पुष्टाहार के पैकेट दिए गए। इस अवसर पर अमिता वर्मा, लाल प्रसाद कुशवाहा एवं रत्नेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें