फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बुलायी धरनारत श्रमिकों की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा परियोजना के मैटेरियल गेट पर धरना दे रहे श्रमिकों को जिलाधिकारी ने बातचीत के लिए बुलाया है। जिला संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले श्रम कानूनों को लागू करने की मांग को लेकर 141 दिन से धरना जारी है। जिलाधिकारी सोनभद्र अमित कुमार ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए 20 दिसम्बर को अनपरा प्रबंधन को पूरे प्रमाण के साथ श्रमिक महासंघों की वार्ता बुलायी है।
विज्ञापन

समिति के मंत्री सुरेन्द्र पाल ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि वार्ता के नाम पर अनपरा प्रबंधन द्वारा टाल मटोल करने, समझौतों को लागू करने में आनाकानी के बाद संयुक्त संघर्ष समिति ने जिले के सभी श्रमिक महासंघों के साथ 10 दिसम्बर को जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया था। इस प्रस्तावित वार्ता में समस्या समाधान की उम्मीद बंधी है। समिति के अध्यक्ष अवधराज सिंह ने कहा कि मजदूरों ने पूरे अनुशासन और धीरज के साथ प्रबंधन से श्रम कानूनों को लागू करने की मांग पर डटे रहे लेकिन प्रबंधन ने मजदूरों के प्रति जो व्यवहार किया वह निंदनीय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें