फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी उन्नतिशील खेती की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण व कृषि जागरूकता के प्रति जागरूक किया गया। किसानों को उन्नतिशील खेती के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवनारायण सिंह खरवार ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने को कहा। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने मिट्टी की जांच, उन्नत बीज, वर्मी कम्पोस्ट खाद के प्रयोग पर बल देते हुए आधुनिक यंत्र का प्रयोग कर उपज बढ़ाने की अपील की। पशुपालन विभाग के शशिकांत सिंह ने पशु पालन बढ़ाने और पशु संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी। हिंडाल्को जन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से लालकेश व उनके साथियों ने कठपुतली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किसानों को खेती से जोड़ने का प्रयास किया। सहायक विकास अधिकारी कृषि अशोक कुमार पांडेय, सूर्यभान, शिवनारायण सिंह, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, सेक्रेटरी पार्थ राज सिंह, मुनिस खां, संजय गुप्ता, दयाशंकर विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें