सोनभद्र। राबटर्सगंज नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में मंगलवार को भाजपा की बैठक हुई। इसमें रावर्ट्सगंज विधानसभा की आगामी कार्यक्रम पदयात्रा को लेकर रणनीति तैयार की गई।
कार्यकर्ताओं को केेंद्र और प्रदेश सरकार के जन कल्याकारी योजनाओं की प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि गंगा सागर दूबे ने कहा कि 2019 में महात्मा गांधी की जयंती के डेढ़ सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। एक दिसंबर से 15 दिसम्बर तक राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा निकाले जाने के क्रम में प्रत्येक विधान सभा के प्रत्येक मण्डल में 25-25 कार्यकर्ताओं की छह टोलियां हर घर में जाकर वोटरों से मिलकर उन्हें पार्टी एंव सरकार की उपलब्यिां और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे । सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने जनता को छलने का काम किया। भाजपा सरकार सभी के हित में काम कर रही है। योगी सरकार में अपराधी जेल में हैं या फिर सूबे के बाहर चले गए हैं। रावर्ट्सगंज विधानसभा प्रभारी गोविंद यादव जी ने कहा कि 2019 में पार्टी की जीत में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। ऐसे में लक्ष्य को पाने के लिए अभी से कार्यकर्ता एकजुट होकर पद यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने काक करें। पूर्व विधायक तीरथ राज, गीता देवी, अजीत चौबे, अनूप तिवारी, मनीष अग्रहरी, गुड़िया वर्मा, सुनील सिंह, संतोष शुक्ला, शशांक मिश्रा, संजय जयसवाल, भूपेंद्र सिंह, अजीत रावत, यादवेंद्र द्विवेदी, अशोक मौर्य, विनय श्रीवास्तव, शीतला आचार्य, अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा, बंशीधर, चंद्र प्रकाश दूबे, आनंद चौरसिया, अखिलेश कश्यप, नंदू सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, बलराम सोनी आदि मौजूद रहे।