फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनारी के ग्रामीण 15 किमी दूर से लाते हैं राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। ग्राम पंचायत पनारी के खांडर व खैराही टोला के राशनकार्ड धारक रविवार को ओबरा विधायक संजीव कुमार गोड़ से उनके आवास पर मिले। कोटेदार पर राशन, मिट्टी तेल हड़पने का आरोप लगाया। शिकायत किया कि कोटेरार आवंटित स्थान पर गल्ला वितरण न कर 15 किमी दूर अपने घर से वितरण करता है। इससे कार्डधारकों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने विधायक को कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग संबंधी ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

चोपन तहसील के ग्राम खाड़र, खैराही, सेमरतर, खड़री के ग्रामीण भारी संख्या में रविवार को विधायक के आवास पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उन्हें शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कोटेदार सरकारी गल्ले की कालाबाजारी करता है। शिकायत करने पर दुर्व्यवहार करता है। चेताया कि जब तक दुकान निरस्त नहीं होती, ग्रामीण वहां राशन सामग्री लेने नहीं जाएंगे। बताया कि इसके पूर्व भी संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम से मोबाइल पर वार्ता करने के बाद डीएसओ से वार्ता किया। उन्होंने कहा कि डीएसओ ने एक सप्ताह में जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुबेदार, राम अवतार, बसंत, प्रेमसागर, मोती सिंह, राजकुमार, सोनामती, दौलतिया, भवन सिंह, फुलवंती, कमलेश, बसंती, राजाराम, बहादुर, अमर सिंह, द्रिपाल, संतलाल, बृहस्पति, लालचंद, इंद्राणी, साबिर, पूर्व प्रधान बाबूलाल, रामचंद्र, मालती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें