फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा: आज 12 केंद्रों पर 104

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रविवार को टीईटी की परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में 12 केंद्र पर प्राइमरी के 6981 परीक्षार्थी सुबह 10 से 12.30 बजे तक परीक्षा देंगे। जबकि द्वितीय पाली में जूनियर हाई स्कूल के 3505 परीक्षार्थी दोपहर बाद तीन से 5.30 बजे तक परीक्षा देंगे। इसमें स्टेटिक मजूस्ट्रेट 12, सर्वेक्षक 12 जिला प्रशासन की ओर से और शिक्षा विभाग के 12 सर्वेक्षक लगाए गए हैं। सचल दस्ता चार है। प्रथम पाली में 12 केंद्र और द्वितीय पाली में छह केंद्र हैं। सबसे बड़ा केंद्र संत कीनाराम डिग्री कालेज लोढ़ी में है। यहां दोनों पालियों में एक-एक हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर गेट पर बच्चों की तलाशी की भी वीडियो रिकार्डिंग होगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए दो सचल दल बनाए गए हैं। आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के प्रथम पाली में तहसीलदार सदर व द्वितीय पाली में स्टैटिक मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर होंगे। डीएवी चुर्क में तहसीलदार घोरावल, राजकीय कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय तथा द्वितीय पाली के लिए डीडीओ को तैनात किया गया है। राजकीय कन्या इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के लिए डीडीओ को प्रथम पाली, द्वितीय पाली के लिए अपर मुख्य अधिकारी को तैनात किया गया है। जय ज्योति इंटर कालेज चुर्क में प्रथम पाली के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी, जय मॉ भगवती महिला महाविद्यालय पुसौली में प्रथम पाली के लिए बंदोबस्त एवं चकबंदी अधिकारी को, प्रकाश जीनियस इंटर कालेज पुसौली में प्रथम पाली के लिए अपर मुख्य अधिकारी को, राजा शारदा इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के लिए एसडीएम घोरावल व द्वितीय पाली के लिए बंदोबस्त एवं चकबंदी अधिकारी को, संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी प्रथम पाली के लिए एसडीएम सदर को तथा द्वितीय पाली के लिए एसडीएम घोरावल को, संत जोसेफ कांवेंट हाई स्कूल राबर्ट्सगंज में प्रथम पाली में ईओ राबर्ट्सगंज, संत जेवियर्स हाई स्कूल राबर्ट्सगंज में प्रथम पाली में पीओ डूडा और विंध्य कन्या डिग्री कालेज उरमौरा में प्रथम पाली के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व द्वितीय पाली में तहसीलदार राबर्ट्सगंज को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें