फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास को कामयाब करने के लिए चलाया जनजागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले अवर अभियंताओं ने ध्यानाकर्षण आंदोलन के तहत मंगलवार को जनजागरण अभियान चलाया। डोर-टू-डोर अवर अभियंताओं से मिलकर उन्हें अधिकार के प्रति जागरूक करते आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

इं. रामजनम यादव, हरिशंकर चौधरी, आशुतोष द्विवेदी, जनार्दन पाण्डेय, नवीन चावला व सत्यम यादव की अगुआई में जन जागरण कार्यक्रम चलाया गया। अवर अभियंताओं व प्रोन्नत अभियंताओं से डोर टू डोर मिलकर 27 सितंबर को होने वाले सामूहिक उपवास को सफल बनाने की अपील की गई। इसके बाद परियोजना गेट पर सभा कर अभियंताओं ने नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रबंधन को खुले मंच से चेतावनी दी गई कि समय रहते यदि मांगों पर गंभीरता से विचार कर उसे पूरा नहीं किया गया तो तल्ख आंदोलन किया जाएगा। केंद्रीय पदाधिकारी इं. जीवी पटेल, इं. वरिन्दर शर्मा, इं. अनिल पाठक ने बताया कि पावर कारपोरेशन लिमिटेड में आन्दोलन शत प्रतिशत सफल हो रहा है एवं उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी परियोजनाओं में जन जागरण कार्यक्रम का अक्षरश: पालन किया जाय। जिससे अगामी सामूहिक उपवास आन्दोलन को पूर्ण रूप से सफल किया जा सके। इस मौके पर मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह, चद्रिंका राम, वरूण पांडेय, चन्द्रकान्त मिश्रा, संजीव झा, ज्ञानेन्द्र पटेल, विजय कुमार चौरसिया, धर्मेन्द्र कुमार, मनोज कुमार पाल, सुनील कुमार मौर्य एवं विन्ध्याचल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें