ओबरा। स्थानीय पीजी कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने बटालियन 101 मिर्जापुर मुख्यालय के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में स्वच्छता विषय पर मंगलवार को चार्ट प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। चार्ट एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा कैडेट्स ने भारी संख्या में सहभागिता की। महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर डा.सुनील कुमार के नेतृत्व में सभी प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डा.प्रमोद कुमार ने कैडेट्स को बताया कि चार्ट एवं निबंध लेखन से उनकी सोच एवं संवेदना का पता चलता है कि वे स्वच्छता के लिए कितने जागरूक एवं तत्पर हैं। महाविद्यालय में एनसीसी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम की सराहना की तथा उन्हें अपने आसपास भी सफाई करने व स्वच्छता पूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।