फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक बुधवार को अनपरा बाजार सिनेमा रोड पर हुई। इसमें परिषद की स्थापना एवं उसके कार्यक्रमों के विषय में चर्चा की गयी।
विज्ञापन

परिषद के प्रांत संगठन मंत्री काशी प्रांत राजन मिश्र ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास मस्जिद में जाने का समय है लेकिन जिसकी बदौलत व आज देश के प्रधानमंत्री बने है, उसके दरबार में आज तक जाना मुनासिब भी नहीं समझा। इससे हिंदुओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े मुद्दे की बात उठाना तो दूर उन्होंने रामलला का दर्शन भी अब तक नहीं किया। प्रवीण भाई तोगड़िया ने जब राम मंदिर का मुद्दा उठाया तो उन्हें साजिश के तहत बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उन्होंने कहा कि परिषद राम मंदिर निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान व 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच को सफल बनाने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर वाहिनी प्रमुख नियुक्त कर रहा है। बैठक में अशोक गुप्ता को विभाग अध्यक्ष, डीडी पांडेय को रेनुकूट जिला संरक्षक, दीपक मिश्रा को जिलामंत्री, पवन सिंह को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला मंत्री बनाया गया। यहां नंदू प्रसाद सोनी, चंदू प्रकाश गुप्ता, नलिनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें