फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं कृति महिला मंडल के नेतृत्व में बुधवार को करैला गांव में संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। पदाधिकारियों ने करैला शासकीय विद्यालय परिसर के समीप श्रमदान कर स्वच्छता को जीवन पद्धति बनाए जाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सीएमडी पीके सिन्हा ने बेहतर स्वास्थ्य एवं रहन-सहन के लिए खुद को स्वच्छ रखने एवं अपने परिजनों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील ग्रामीणों से की। निदेशक मंडल एवं कृति महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने करैला शासकीय विद्यालय परिसर में पौधपोपण कर पर्यावरण की स्वच्छता एवं शुद्धता का संदेश ग्रामीणों को दिया। करैला शासकीय स्कूल और स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र एवं ग्रामीणों के बीच स्वच्छता को कार्य व्यवहार बनाए जाने के उद्देश्य से डस्टबिन वितरित किए गए। करैला शासकीय विद्यालय को लेबोरेटरी उपकरणों की सौगात भी दिया गया। स्कूली बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल पंप सहित आरओ प्लांट जल्द लगाने की बात कही। उधर, एनसीएल में 16 जून से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े की कड़ी में बुधवार सुबह कंपनी के जयंत क्षेत्र की ओर से स्वच्छता रैली निकाली गई। अगुवाई कंपनी के निदेशक पीएम प्रसाद, एनएन ठाकुर, जयंत के क्षेत्रीय महाप्रबंधक चंचल गोस्वामी तथा कंपनी के कार्मिक प्रमुख चार्ल्स जुस्टर ने की। यह पखवाड़ा आगामी 30 जून तक अनवरत चलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर शक पीएम प्रसाद, एनएन ठाकुर, प्रतिमा पांडेय, नीलू ठाकुर, कुसुम कली, जेपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें