फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के ब्रम्हनगर मोहल्ले में बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। प्रधानों ने जिला प्रशासन के पर निर्धन कन्याओं की शादी कराने का दबाव डालने का आरोप लगाया। कहामकि उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। सांसद और विधायकों की तरह प्रधानों को भी वेतन दिया जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। जिला महासचिव इं. जितेंद्र प्रासवान ने कहा कि जिले के अधिकारी और कर्मचारी अपना उल्लू सीधा करने के लिए एक से बढ़ कर एक आयोजन करते रहे हैं। इसका खामियाजा प्रधानों को भुगतना पड़ता है। कहा कि जुलाई माह में जिला प्रशासन की ओर से 1001 निर्धन कन्याओं की होने वाली शादी को सफल बनाने के लिए प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राजकुुमार सिंह ने कहा कि किसी के दबाव प्रधान कार्य नहीं करेंगे। प्रधानों पर दबाव डाला गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। जिला उपाध्यक्ष सूबेदार कुशवाहा और जिला महामंत्री अशोक चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानों को कोई वेतन नहीं मिलता, फिर भी 24 घंटे प्रधान जनता की सेवा करते हैं। जिला महासचिव मोहन पांडेय ने कहा कि उत्पीड़न के खिलाफ 29 जून से धरना प्रदर्शन की शुरूआत की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो एक जुलाई से प्रधान कामकाज करना बंद कर देंगे। ब्लॉक अध्यक्ष लालता यादव, सुजीत सिंह, नामवर मौर्य, मुरारी पटेल, अरविंद कुमार, बिमलेश सिंह, अशोक मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, राजकुुमार सोनी, सुजीत सिंह, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें