फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत श्रमिकों का किया गया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिंडाल्को श्रमिक विकास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए आठ श्रमिकों का अभिनंदन किया गया। हिंडाल्को कर्मी मुरारी सिंह, भाईलाल, नंदलाल सिंह, बाल्मिकी ओझा, राम प्रसाद पनिका, योगेंद्र विश्वकर्मा, बाबूराम गुप्ता तथा अछान कुंजू एस का अभिनंदन मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक कर्मचारी संबंध अजीत कुमार तिवारी ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि आप अपने आपको किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखें । जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे साथ ही सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाले धन का उचित प्रकार से निवेश करें । अजय जायसवाल ने सेवानिवृत्त श्रमिकों को सेवानिवृत्ति के पश्चात होने वाले क्लियरेंस आदि से संबंधित जानकारी देते हुए संबंधित दस्तावेजों को भरवाने में सहयोग दिया। आरके यादव, वसुंधरा, केबीएल श्रीवास्त, ज्ञानधर पांडेय, अखिलेश बहादुर सिंह एवं कुंवर बहादुर सिंह ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दी। संचालन आरपी सिंह ने किया। संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें