दुद्धी (सोनभद्र)। भाऊराव देवरस राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पल्लवी श्यामा, संतोष, पूनम चैंपियन बनीं, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्या राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज डॉ. वत्सला दयाल के जरिए मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पल्लवी श्यामा को महाविद्यालय की तरफ से पुरस्कृत किया गया। जिन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर एमए पॉलिटिकल साइंस में पांचवें स्थान पर रहीं तथा संतोष कुमार छात्र वर्ग चैंपियन खेलकूद एवं कुमारी पूनम छात्रा वर्ग में बनीं चैंपियन को पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय दुद्धी पिछड़े क्षेत्र में होने के बावजूद भी यहां के छात्र-छात्राओं का प्रयास अति सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में महात्मा गांधी और गोपाल कृष्ण गोखले के योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने की। रामजीत यादव, डॉ. रामसेवक सिंह यादव, डॉ. अजय कुमार, डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, डॉ. दीप नारायण, डॉ. धर्मेंद्र तिवारी, डॉ. जयप्रकाश यादव, डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. विवेकानंद, डॉ. प्रभात कुमार पांडेय, डॉ. राकेश कनौजिया, डॉ. विभा पांडेय मौजूद रहीं। डॉ. रामजीत यादव मुख्य शास्ता की तरफ से करमा नृत्य में भाग ले रहे सभी छात्राओं और सतेंद्र कुमार बीए प्रथम के अगले वर्ष की आधी फीस दी जाएगी।