फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिक संघ ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (रेणुकूट)। मजदूरों को न्यूनम मजदूरी देने की मांग को लेकर मंगलवार को मजदूर संगठनों ने पिपरी स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय के पास धरना दिया। केंद्रीय श्रम संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान और महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर श्रमिक संघ नारेेबाजी भी की।
विज्ञापन

यूपी वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वराज अभियान की राज्य समिति के सदस्य दिनकर कपूर ने कहा कि कानून के राज की स्थापना करने, न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपये करने, श्रमिकों के सम्मान जनक वेतन, स्थाई नौकरी, सामाजिक सुरक्षा और प्रबंधन में हिस्सेदारी के लिए बड़े पैमाने पर जन जागरण किया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित मांगों का ज्ञापन भेजा गया। धरने की अध्यक्षता पूर्व सभासद मारी और संचालन ठेका मजदूर यूनियन के नेता कृपा शंकर पनिका ने किया। वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव राजेश सचान, ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल और स्वराज अभियान के राहुल यादव, वर्कर्स फ्रंट के प्रभारी ओपी सिंह और मजदूर एकता संघ के महासचिव अजीत सिंह ने भी संबोधित किया। सभासद मल्लर देवी, सभासद नौशाद, राजेन्द्र प्रसाद गोंड़, तेजधारी गुप्ता, सूरज ओझा, शिव यादव, जटाशंकर मिश्रा, अजय पटेल, रमेश सिंह खरवार, अमलू नायर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें