फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कूसी गांव के समीप सोमवार की रात अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली बाइक पलट गई। हादसे में बाइक सवार श्यामा (45) की मौत हो गई। जबकि विकास चौबे (25) घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब पौने आठ बजे कुसी के समीप बेकाबू होकर एक ट्रैक्टर-ट्राली बाइक सवार दो लोगों पर पलट गई। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण ट्रैक्टर सीधा करने के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी। घंटे भर कड़ी मशक्कत करने के बाद ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबे बाइक सवार दोनों लोगों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर ही अमोखर गांव निवासी श्यामा की मौत हो गई। घायल को अस्पतैाल ले जाया गया, यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतक और घायलों के घरवाले पहुंच गए। मंगलवार को जिला अस्पताल में श्यामा का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्र्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर सवार फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें