सुकृत नहर के समीप शनिवार की शाम एक किशोर शमशाद (16) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खनन क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थ की चपेट में आने से उसकी जान गई है। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी राम प्रवेश मौर्य ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि सुकृत नहर के पास एक किशोर घायल पड़ा है लेकिन मौके पर पहुंचने पर किशोर को मृत पाया। मृतक की शिनाख्त सुकृत निवासी शमशाद के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता कुदरत अली ने बेटे की इत्तफाकिया मौत होने की तहरीर दी है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस के अनुसार जांच में किसी विस्फोटक की चपेट में आने से किशोर की मौत होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।