फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक से बाहर ड्यूटी लगाने पर होमगार्डों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत होमगार्डों की ड्यूटी ब्लॉक से बाहर लगाए जाने से होमगार्ड संघ में आक्रोश है। होमगार्डोँ ने ड्यूटी में संशोधन नहीं होने पर एक जनवरी से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ड्यूटी लगाने में अनियमितता के खिलाफ होमगार्ड संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कामता प्रसाद ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से डीएम को शिकायत दर्ज कराई है। ब्लॉक अध्यक्ष ने शिकायत में बताया है कि दुद्धी ब्लॉक के होमगार्डों की ड्यूटी जनवरी में जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज लगाई गई है, जबकि हमारे ब्लॉक में दूसरे ब्लॉक के होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है, जो न्यायसंगत नही है। शिकायत में अवगत कराया है कि दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के होमगार्डों को राबर्ट्सगंज जाने के लिए 100 से 120 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि दुद्धी ब्लॉक में 97 होमगार्ड हैं, जिसमें से 48 होमगार्ड को जिला कमांडेंट द्वारा परेशान करने के नियति से राबट्र्सगंज ड्यूटी लगाई गई है और म्योरपुर और बभनी ब्लॉक के होमगार्डों को दुद्धी भेजा गया है, जबकि होमगार्डों की ड्यूटी संबंधित ब्लॉकों में ही लगाने की व्यवस्था है। होमगार्ड संघ का आरोप है कि होमगार्डों को प्रतिदिन 375 रुपये मानदेय मिलता है, जिसमें राबर्ट्सगंज आने-जाने में लगभग 200 रुपये खर्च हो जाते हैं। होमगार्ड संघ ने डीएम से मांग की है कि 31 दिसंबर मध्य रात्रि तक ड्यूटी संशोधन नहीं की गई तो बाध्य होकर होमगार्ड संघ एक जनवरी से ड्यूटी बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला कमांडेंट की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें