फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा में 17 साल बाद भाजपा को नसीब हुई कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के परिणाम में बीजेपी की उम्मीदवार प्रानमती विजयी रहीं। उन्हें 4094 वोट हासिल हुए जबकि सपा की सुधा को 2865 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने मजबूती से चुनाव लड़ा। यहां 17 साल बाद भाजपा को जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन

ओबरा नगर पंचायत में कुल 14189 मत पड़े थे। शुक्रवार को जब मतों की गिनती शुरू हुई तो यहां कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी भाजपा, कभी सपा तो कभी निर्दल प्रत्याशी आगे पीछे होते रहे। लेकिन अंतत: भाजपा की प्रानमती को ही जीत हासिल हुई। उन्होंने 4094 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुधा को 1229 वोटों से पराजित किया। सुधा को 2865 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी भोला ने 2093, चौथे नंबर पर भी निर्दलीय राजसुशील ने 1794 मत प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर निर्दलीय बबली सोनकर ने 554, कांग्रेस प्रत्याशी लालचंद्र ने 391, निर्दलीय निर्मला देवी ने 358, इंद्रजीत कुमार ने 331, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोतीलाल ने 246, माताफल गौतम ने 144, सुभाष ने 138, आम आदमी पार्टी के राकेश चंद्रा ने 134, अशोक कुमार ने 132, हीरालाल ने 117, सियाराम ने 101, कविता देवी ने 84, मीना देवी ने 49, और राममिलन ने 49 मत हासिल किये। इनमें से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुधा के अलावा सभी की जमानत जप्त हो गई। विजयी प्रत्याशी प्रानमती देवी ने 29.9 प्रतिशत मत हासिल किया।
नगर पंचायत ओबरा की नवनिर्वाचित भाजपा चेयरमैन प्रानमति ने कहा है कि उनका एक ही लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास। इसी उद्देश्य के साथ नगर के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। नगर में पूर्व में जिस ढर्रे पर काम होता रहा है, अब वैसा नहीं होगा। आम जनता को सहूलियत दी जाएगी और वार्ड वार जरूरतों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें