सोनभद्र (ओबरा )। उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम के सलाहकार अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक इंजीनियर आरबी पांडेय तथा नवनियुक्त निदेशक कार्मिक इंजीनियर संजय तिवारी ने शनिवार को तापीय परियोजना का दौरा कर संबंधितों को दिशा-निर्देश दिए। ओबरा सी के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए बीएचईएल, दूसान तथा ओबरा तापीय परियोजना के जिम्मेदार अधिकारियों से मंत्रणा भी की।
गेस्ट हाउस में विद्युत परिषद अभियंता संघ का प्रतिनिधि मंडल क्षेत्रिय सचिव अदालत वर्मा के नेतृत्व में मिला। ओबरा में सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित इंटरमीडिएट स्कूल खोलने की मांग को जायज ठहराते हुए प्राथमिकता के आधार पर चालू कराने का भरोसा दिया। अभियंता संघ ने वर्ष 2007 के बाद नियुक्त सहायक अभियंताओं की अनंतिम वरिष्ठता सूची अविलंब जारी करने, 2008 के बाद के सहायक अभियंताओं की नियमितीकरण आदेश जारी करने, वेतन भत्तों का पुनरीक्षण करने, परियोजना में नए पदों के सृजन करने, परियोजनाओं में अनुरक्षण कार्यों एवं महत्वपूर्ण स्पेयर पार्टस आदि के लिए धन उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से रखा। परियोजना अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मामला उठाया गया। इस दौरान तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एके सिंह, महाप्रबंधक डीके मिश्र, आरपी सक्सेना, आरके सिंह, एमके सचान, यूसी मिश्र, राजेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, चंद्रविजय, आरपी मल्ल, आलोक सिंह आदि उपस्थित थे। अधिकारी एसोसिएशन ने भी कराया अवगतअधिकारी एसोसिएशन ओबरा का प्रतिनिधिमंडल उत्पादन निगम के सलाहकार व निदेशक से मिल कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सलाहकार आरबी पांडेय ने बताया कि परियोजना चिकित्सालय में डॉक्टरों की भर्ती बहुत जल्दी की जाएगी। ओबरा सी निर्माण के सापेक्ष नए पद शीघ्र स्वीकृत होंगे। प्रतिनिधि मंडल में उत्पल शंकर, सीबी सिंह, बीआर पटेल, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा आदि शामिल थे।