फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों के अंतराल पर दूसरी बार हुई नपं की पत्रावलियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। डीएम के निर्देश पर सोमवार को एक बार फिर से एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने ओबरा नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कागजातों की गहन जांच की। जांच के दौरान एडीएम ने विभाग के अतिरिक्त किसी को भी कक्ष में आने से मना कर दिया। एडीएम ने बताया कि अधिशासी अधिकारी का बयान दर्ज किया गया है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों संविदाकारों द्वारा की गई शिकायत पर बीते शनिवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक वीके सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने नगर पंचायत की फाइलें खंगालने के साथ कई विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान लेखा लिपिक चंद्रमणि सिंह के संबंध में बीते चार अक्तूबर को जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश का पालन नहीं करने पर कड़े निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया था। इस दौरान एडीएम ने भुगतान रजिस्टर सहित तमाम पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुए कुछ कागजात जब्त भी किया था। इसके अलावा उन्होंने चिल्ड्रेन पार्क एवं सड़कों पर लगी लाईट का भी भौतिक सत्यापन प्रथम दृष्टया सभी शिकायतों को सही पाया बताया था। वहीं दो दिनों के अंदर दो बार नगर पंचायत ओबरा के फाइलों को खंगाले जाने से नगर मेें कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें