फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मान्यता के चल रहे 154 विद्यालय होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे विद्यालयों पर शिकंजा कसने लगा है। डीआईओएस ने बगैर मान्यता के चल रहे कक्षा एक से इंटर तक के 154 विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। रोक के बावजूद संचालित होने वाले स्कूलों के संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। उधर नोटिस जारी होने के बाद संबंधितों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बताते चले कि योगी सरकार ने बगैर मान्यता के संचालित हो रहे कक्षा एक से इंटर तक के स्कूलों को बंद कराने का निर्देश दिया है। ताकि बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सकें। शासन का फरमान जारी होने के बाद शिक्षा विभाग ने नियमों को ताख पर रख कर संचालित होने वाले स्कूलों को चिन्हित कर उन्हें बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान सबसे अधिक म्योरपुर और बभनी ब्लॉक क्षेत्र में बिना मान्यता के स्कूल संचालित होते मिले है जिला विद्यालस विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने कहा कि बिना मान्यता के 154 विद्यालयों को बंद करने के लिए संचालकों को नोटिस भेजी जा चुकी है। इसमें 17 इंटर कालेज भी शामिल है। कहा कि दर्जनों स्कूलों के संचालक कक्षा पांच तक की मान्यता लेकर हाईस्कूल और उतने ही स्कूल जूनियर हाईस्कूल की पंजीयन कराकर इंटर तक संचालित हो रहे है। उन्होंने कहा अभी भी बगैर मान्यता के चलने वाले विद्यालयों को चिन्हित किया जा रहा है। नोटिस मिलने के बावजूद अगर स्कूलों में पठन-पाठन होते मिलर तो संबंधित संचालकों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया जाएगा। कहा कि बीएसए और एबीएसए को भी जिन जिन स्कूलों को बंद कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उनकी सूची भेजी जा रही है। ताकि वे लोग भी स्कूलों का निरीक्षण कर नियमों को ताख पर रख कर पठन-पाठन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें