फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रविवार को हुई मूूसलाधार बारिश ने सारे इंतजाम की पोल खोल दी है। जगह-जगह जलजमाव से लोग परेशान हैं। इससे नाराज युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के सिंचाई कालोनी रोड पर प्रदर्शन किया और पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जल जमाव के लिए पालिका की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि यूपी सरकार ने पूरे प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का वादा किया था लेकिन हकीकत सबके सामने है। बारिश में जगह-जगह से गड्ढायुक्त सड़कें पानी से भर गई हैं, जिससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। कहा कि सिंचाई कालोनी राबर्ट्सगंज रोड की सड़क क्षतिग्रस्त है। इसके मरम्मत की कई बार मांग उठाई गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुबे ने कहा कि एक तो रोड खराब है उपर से जल निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए बेतुके तरीके से जगह-जगह सड़क को खोद दिया है। उसकी मिट्टी सड़क पर फैली है। सही तरीके से जल निगम ने गड्ढों को नहीं भरा जिससे बारिश होने से सड़क पर मिट्टी भर गई है। इससे कीचड़ और फिसलन हो गई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेताया कि यदि इस बारिश में गड्ढे नहीं भरे गए और किसी तरह का हादसा हुआ तो इसके लिए नगर पालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा। युवक कांग्रेस पालिका के खिलाफ आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में सूरज वर्मा, रजत श्रीवास्तव, संजय दुबे, जितेंद्र सोनी, रिंकू सिंह, राजेश शुक्ल, महेश जायसवाल, राकेश कश्यप, अमित श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद, किशन सोनकर, अनिल चौबे, रणदीप प्रताप सिंह, शानू शर्मा मौजूद रहे।
उधर, राबर्ट्सगंज की नई बस्ती में जल जमाव से क्षुब्ध सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका के खिलाफ नारेेबजी की। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि नई बस्ती की प्रमुख समस्या जल निकासी की है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। नगर पालिका प्रशासन इसकी सुधि नहीं ले रहा है। इस दौरान शाहिद खां, राजेश केशरी, मनीष त्रिपाठी, अनिल शर्मा, यासीन, विजय कुमार, राजा सोनी, बसंत लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें