फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में रखे सिलेंडर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (रामगढ़)। कस्बे के एक मकान में रविवार को घरेलू सिलेंडर में आग लग गई। आग से विवाहिता आरती (20) झुलस गई। हजारों रुपये का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने डिब्बे-बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाया। घटना की सूचना मिलने पर फोर्स भी पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इलिया निवासी सोनू मोदनवाल सपरिवार रामगढ़ में गुरौटी मोड़ के समीप एक किराये का मकान में रहता है। सोनू चाट-गोलगप्पा का दूकान चलाकर जीविकोपार्जन करता है। रविवार की सांय करीब चार बजे अचानक सोनू के मकान में सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के चक्कर में सोनू की पत्नी आरती झुलस गई। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह से बुझाया। कस्बे में स्थित एक निजी क्लिनिक में उपचार कराया गया। सोनू के मुताबिक सिलेंडर में आग कैसे लगी कुछ समझ में नहीं आ रहा है। आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें