सोनभद्र/सलखन। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सलखन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 113 मरीजों का उपचार किया गया। सर्दी, खांसी, बुखार के ज्यादा मरीज आए।
डॉक्टर जेपी सिंह के नेतृत्व में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज में 31 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। यहां पुरुषों की अपेक्षा महिला मरीजों की संख्या अधिक रही। उन्होंने बताया कि इस समय बुखार, पेट दर्द के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने बदलते मौसम में संतुलित आहार लेने की सलाह दी। इस मौके पर मनोज राठौर, चंद्रजीत सिंह, कृष्णानंद चौबे आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में कुल 82 महिला, पुरुष एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। ब्लड जांच, सुगर, एचआईवी, टाईफाई, एमपी, डेंगू की जांच भी की गई। इस मौके पर चिकित्सक सतीष कुमार, अखिलेश राय, एलटी मनीष कुमार, एचवी सुनीता विश्वकर्मा, एएनएम सितारा, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।