फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाकार ने लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनटीपीसी रिहंद नगर बीजपुर निवासी नवल किशोर तिवारी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नवल किशोर तिवारी ने भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि वह ए टी कंस्ट्रक्शन कंपनी में लेखाकार के पद पर कार्यरत है। बीजपुर निवासी डीके सिंह, शिवकुमार, ए के वर्मा, गौरीशंकर अनिरुद्ध प्रसाद द्वारा विगत डेढ़ साल से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। छह दिसंबर 2017 को डी के सिंह द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई थी तथा मेरा हाथ तोड़ दिया गया था। घटना की शिकायत मुख्य मंत्री पोर्टल पर की गई थी। जिसकी जांच के बाद बीजपुर थाने में समझौता करा दिया गया था। कुछ दिन बीतने के बाद भी शिवकुमार, ए के वर्मा, अनिरुद्ध प्रसाद ने प्लांट से वापस आते समय उन्हें जबदस्ती पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया। लगभग छह घंटे बाद वे लोग आए तथा कहा कि मेरा जो बकाया है उसे स्टांप पेपर पर लिखकर दो नहीं तो तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। काफी मिन्नत करने बाद उन लोगों ने मुझे छोड़ दिया। बीच-बीच में उनके द्वारा फोन से मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसके भयवश वह रिहंद नगर छोड़कर अनपरा आ गया। उन्हें डर है कि उनके साथ कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में संविदाकार डी के सिंह का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है, काम का पैसा मागने पर तरह-तरह मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें