फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपदवासियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। थाने स्तर पर पीड़ितों की समस्याएं दूर किया जाएगा। आयोग के मंशानुसार निष्पक्ष ढंग से लोस चुनाव संपन्न कराने में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उक्त बातें पुलिस लाइन के प्रशासनिक सभागार में नवागत एसपी सलमान ताज जफरताज पाटिल ने कहीं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी एवं वर्ष 2012 बैच के आईपीएस सलमान ताज जफरताज पाटिल वर्तमान में लखनऊ में एसपी तकनीकी सेवाएं के पद पर कार्यरत थे। पाटिल आगरा, झांसी, गाजियाबाद और ललितपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को सजा दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। प्रेसवार्ता के पूर्व एसपी ने सर्किल आफिसरों और थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की। एसपी ने मातहतों को बगैर किसी के दबाव में अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मीटिंग में एएसपी ओपी सिंह, सिटी सीओ अभिषेक सिंह, सदर सीओ राहुल मिश्रा, ओबरा सीओ केजी सिंह, पिपरी सीओ ज्ञान प्रकाश राय, प्रतिसार निरीक्षक एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें