सिंगरौली। दहेज के लिए गर्भवती नव विवाहिता को शारीरिक मानसिक प्रताड़ना देने व जिंदा जलाकर मार देने के आरोप में पुलिस ने पति, सास व जेठ सहित जेठानी को शुक्रवार की सायं गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
कोहरौल सोनभद्र निवासी रामसजीवन गुप्ता ने बैढन कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि विगत दो माह पूर्व उनकी पुत्री संध्या गुप्ता को परसौना निवासी उनके बेटी का पति वीरेंद्र साहू, सास फुलमति साहू, जेठ अशोक कुमार साहू जेठानी सरस्वती साहू ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जब उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उन्होंने उनकी पुत्री जो गर्भवती थी उसे जलाकर मार डाला। बताया जाता है कि घटना के उपरांत पीड़िता को जिला चिकित्सालय से नेहरू शताब्दी चिकित्सालय रेफर किया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था जहां जच्चा बच्चा दोनों कि मौत हो गई थी। पुलिस रामसजीवन की शिकायत पर जांच कर आरोपी वीरेंद्र साहू, फूलमती साहू, अशोक कुमार साहू, सरस्वती साहू, के विरुद्ध दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।