रेणुकूट (सोनभद्र)। हिण्डाल्को सेफ्टी विभाग द्वारा संस्थान में आयोजित किए जा रहे 48वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को हुआ। संस्थान के फेब्रिकेशन प्लांट के प्रमुख निर्मल्या सेन ने रिडक्शन प्लांट प्रमुख डॉ. जगपाल सिंह, पी.के. जिन्दल, डॉ. भास्कर दत्ता, मुकेश मित्तल ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन कर सुरक्षा ध्वज फहराया।
सप्ताह के प्रथम दिन सेफ्टी ग्राउण्ड में फायर ड्रिल प्रतियोगिता हुई। जिसमें अल्युमिना, रिडक्शन, फेब्रिकेशन व यूटीलिटीज ग्रुप की चार टीमों ने भाग लेकर अग्नि शमन यंत्रों के प्रयोग से आग पर काबू पाने, उसे बुझाने का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक कर्नल संदीप खन्ना, अभिषेक कुमार व अनुराग चौधरी ने प्रदर्शन के आधार पर अल्युमिना प्लांट की टीम के बजरंगी लाल, अकबर अली व राजेश कुमार को प्रथम, रिडक्शन प्लांट टीम के पी.के. सिंह, चन्द्र प्रकाश व अमित कुमार पांडेय को द्वितीय तथा फेब्रिकेशन प्लांट टीम के राजन सिंह, विनय शर्मा तथा गुलाब सिंह को तृतीय स्थान प्रदान किया।
इस अवसर पर अजीत तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों तथा मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पूजन में भाग लिया। इसके बाद प्लांट के प्रमुख निर्मल्या सेन ने सभी को सुरक्षा शपथ दिलाई। हिण्डाल्को के प्रबंध निदेशक सतीश पाई द्वारा कर्मचारियों को प्रेषित सुरक्षा संदेश को पढ़ कर सुनाया। सुरक्षा परफॉर्मेन्स में सुधार के लिए हिण्डाल्को में स्ट्रक्चर्ड बिहेवियर बेस्ड सेफ्टी प्रोग्राम, कॉन्ट्रेक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट प्रोग्राम, परमिट-टू-वर्क एवं मैनेजमेंट ऑफ चेन्ज प्रक्रिया के और मजबूती से पालन पर विशेष बल दिया। जिससे कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सकें। सेफ्टी एवं फायर विभाग के प्रबंधक अरविंद सिंह ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन प्रभाकर सिंह व पीयूष मिश्रा ने किया। रिडक्शन प्लांट प्रमुख डॉ. जगपाल सिंह ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों संग उपस्थित रह कर प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाया।