फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा-सारनाथ पारेषण लाईन के अनुरक्षण के कारण की गयी थर्मल बैंकिग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। 400 केवी की अनपरा-सारनाथ पारेषण लाइन अनुरक्षण के कारण मंगलवार को बंद रही। इसके चलते अनपरा तापीय परियोजना की अ और ब ताप विद्युत गृह से 516 मेगावाट की थर्मल बैंकिग की गई।
विज्ञापन

उत्पादन निगम की अनपरा तापीय परियोजना के उत्पादन में पारेषण लाइन की खराबी लगातार बाधक बन रही थी। इसको दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को अनपरा-सारनाथ पारेषण लाइन को अनुरक्षण के लिए शटडाउन लिया गया। इससे अनपरा अ व ब तापीय परियोजना से 516 मेगावाट की थर्मल बैंकिग की गई। समाचार दिए जाने तक अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई से 122 मेगावाट, दूसरी इकाई से 121 मेगावाट और तीसरी से 123 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 373 मेगावाट, पांचवीं से 375 मेगावाट का विद्युत उत्पादन हो रहा था। अनपरा डी परियोजना की 500 मेगावाट की छठवीं और सातवीं इकाई से 943 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही थी। वहीं सभी इकाइयों से कुल 516 मेगावाट की थर्मल बैकिंग बनी हुई थी।
इससे पूर्व भी तीन फरवरी को अनपरा-सारनाथ-2 पारेषण लाईन को अनुरक्षण कार्य के लिए बंद किया गया था। इस दौरान पारेषण लाईन के पूर्व में लगे डिस्क, इंसुलेटर लगाने का कार्य किया गया था। वहीं 765 केवीए के निर्माणाधीन अनपरा डी-उन्नाव पारेषण लाईन का निर्माण कार्य अभी तक सुस्त गति से ही चलने के कारण आगे चलकर भी दिक्कत बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें